रविवार, 25 जनवरी 2015
बुधवार, 21 जनवरी 2015
डीएवी ने चैथी बार जीती हॉकी चैंपियनशिप
देहरादून, हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय की अंतर महविद्यालयी पुरुष हॉकी प्रतियोगिता का खिताब डीएवी ने जीत लयिा। खिताबी मुकाबले में डीएवी ने कोटद्वार को हराया। महादेवी कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज के मैदान में रविवार को फाइनल मुकाबले में डीएवी का सामना राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार से हुआ। डीएवी ने 4-0 के अंतर से जीत हासिल की।
राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्तराखंड के खाते में 32 पदक
संवाद केन्द्र उत्तराखंड। राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में उत्तराखंड के खिलाडि़यों ने शानदार प्रदर्शन कर अपना दबदबा बनाया है। स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में साल 2014-15 खेल सत्र में आयोजित राष्ट्रीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिता में उत्तराखंड के नाम अभी तक 32 पदक आ चुके हैं।
इसमें 7 स्वर्ण पदक शामिल हैं। उत्तराखंड की पदक तालिका का आंकड़ा बढ़ाने में व्यक्ति वर्ग की प्रतियोगिताओं का अहम योगदान रहा है। एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक टीम खेलों से जबकि शेष 30 पदक व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धाओं में हासिल हुए हैं। शिक्षा विभाग का कहना है अब एथलेटिक्स की प्रतियोगिताएं होनी है, जिसमें भी राज्य को पदक मिलने की उम्मीद है।

मंगलवार, 20 जनवरी 2015
गंगा की पवित्रता और राजनीतिक महत्वाकांक्षा
उत्तराखंड। करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था की केंद्र मां गंगा की पवित्रता, संरक्षण, इस पर प्रस्तावित जल विद्युत परियोजनाओं को लेकर राजनीति चरम पर है। इस बीच, खबर है कि गंगा को यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज घोषित करने के प्रस्ताव पर जांच का काम कठिन पैरामीटर्स को देखते हुए राज्य सरकार को हस्तांतरित कर दिया गया है। यह प्रस्ताव एएसआई (भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण) ने तैयार किया था। अब इस संबंध में केंद्रीय जल संसाधन मंत्रालय के साथ बैठक जल्द ही होगी। तकरीबन डेढ़ साल पहले पतित पावनी को यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज में शामिल हो सकने वाली धरोहरों की टेंटेटिव लिस्ट में शामिल किए जाने की तैयारी शुरू हुई थी।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)